सिरियाखोह डायवर्सन योजना के जीर्णोद्धार को ₹3.46 करोड़ मंजूर
₹3.46 crore approved for the renovation of the Siriyakhoh diversion scheme.

300 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के संसाधन विभाग ने मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने विकासखण्ड- भरतपुर की सिरियाखोह डायवर्सन योजना की नहरों के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 46 लाख 9 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लगभग 300 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
किसानों को खेती की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
स्वीकृत राशि से योजना की क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लगभग 300 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को फसल उत्पादन में मदद मिलेगी और खेती की पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।
सरकार की इस पहल से भरतपुर क्षेत्र के किसानों को समय पर पानी उपलब्ध होगा और उनकी खेती अधिक लाभकारी बनेगी।











