10 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम जारी है। हिमालयी क्षेत्र में बने नए सिस्टम के चलते प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर के लोगों का भी ठंड से बुरा हाल है। सुबह और देर शाम चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों घरों में बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया और कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया।

10 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

शिक्षा विभाग ने अंबिकापुर के स्कूली बच्चों को राहत देते हुए कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक शालाओं को बंद करने का आदेश जारी किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक प्राइमरी स्कूल बंद रख जाएगा। यदि ठंड कम नहीं हुई तो शाला बंद करने के समय को आगे बढ़ाया जाएगा। शीतलहर और घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। पालक भी शाला प्रशासन से छुट्टी की मांग कर रहे थे। फिलहाल शिक्षा विभाग ने बच्चों को राहत दी।

घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी हुई कम

मौसम विभाग ने क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार पारा लुढ़क रहा है। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते बच्चों और बुजुर्गों का ठंड से बुरा हाल है। इधर, सुबह के वक्त घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हुई है, वहीं सड़क दुर्घटनाएं की संभावनाएं बढ़ गई है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button