10,273 महिलाओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी, अगले माह रूक सकती है किस्त

महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन पात्र महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनकी महतारी वंदन योजना की आगामी किस्त रूक सकती है। जिले की बात करें तो यहां 2 लाख 53 हजार के करीब हितग्राही हैं, जो इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें से 11 हजार 895 महिला हितग्राहियों में अब तक 10 हजार 273 महिलाओं ने ही ई-केवाईसी कराई है। अभी भी 1622 महिलाओं की ई-केवाईसी बाकी है। ऐसे में इन महिलाओं की किस्त रूक सकती है।

उन्हें ही ई-केवाईसी करानी है, जिनका नाम सूची में है शामिल

महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ समीर पांडे के मुताबिक जिन हितग्राहियों के खाते की ई-केवाइसी नहीं हुई है।

उन हितग्राहियों के नामों की सूची संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराई गई है। केवल उन्हीं हितग्राहियों को ई-केवाईसी जरूरी है, जिनका नाम सूची में होगा। बाकी हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऐसे हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें ई-केवाईसी में सहयोग कराने निर्देशित किया गया है।

शासकीय कर्मचारी ले रहे थे योजना का लाभ

बीते कुछ माह पहले जिले में एक ऐसा भी मामला सामने आया था, जिसमें एक शासकीय कर्मचारी महिला भी इस योजना का लाभ ले रही थी। हालांकि जानकारी के बाद योजना के तहत लिए लाभ की राशि वापस खाते में डाली गई।

डेढ़ साल से नए आवेदन के इंतजार में महिलाएं

एक ओर तो महतारी वंदन योजना को लेकर सरकार ई-केवाईसी को अनिवार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर नए आवेदन लेने के संबंध में चुप्पी साधकर बैठी है। योजना शुरू हुए सालभर बीत चुके हैं लेकिन दोबारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जबकि जिले में ही हजारों महिलाएं जो पात्र हैं व नई शादी हुई महिलाओं को नए आवेदन का इंतजार है पर इस पर सरकार का कोई फैसला नहीं हुआ है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button