2025 की सियासी घटनाक्रम… मंत्रिमंडल विस्तार ने चौंकाया तो लिए कई अहम फैसले

जनवरी 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ के लिए वर्ष 2025 अब तक का सबसे अहम साल रहा। छत्तीसगढ़ ने अपनी रजत जयंती वर्ष मनाया है। देश के सर्वोच्च संविधानिक पद पर बैठीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का छत्तीसगढ़ को सानिध्य मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण कर एक नया इतिहास रचा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प साकार होते नजर आया। प्रशासनिक लिहाज से भी 2025 महत्वपूर्ण रहा।
सरकार पहुंची नवा रायपुर, मंत्री भी हुए शिफ्ट
5 अक्टूबर नवरात्रि में मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर के सीएम हाउस में पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य मंत्रियों ने भी नवा रायपुर में शिफ्ट हुए। नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र भी हुआ।

पहली बार निकाय और पंचायत चुनाव एक-साथ
वन नेशन वन इलेक्शन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ ने पहली बार नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराने की शुरुआत की। दिसम्बर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के मतदान फरवरी में हुए।
मंत्रिमंडल के विस्तार ने चौंकाया
20 अगस्त को साय सरकार ने पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस विस्तार ने सभी को चौका दिया। दरअसल, गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब मंत्री बने। ये सभी पहली बार के विधायक है। इसके अलावा कई दिग्गज नेताओं को दरकिनार कर कई तरह के संदेश देने का काम हुआ।
राज्योत्सव के साथ कई सौगात मिलीं
1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ ने अपना 25वां रजत जयंती महोत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका आगाज किया। इस दौरान सीएम ने सत्य साईं हस्पिटल के बच्चों से बात की। ब्रह्माकुमारी के नए शांति शिखर के साथ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया। आदिवासी संग्रहालय का भी लोकार्पण किया।
प्रशासन को मिला नया मुखिया
30 सितम्बर को मुख्य सचिव अमिताभ जैन रिटायर्ड हुए। उन्होंने 1 दिसंबर 2020 से 30 सितंबर 2025 तक मुख्य सचिव का दायित्व संभाला। नए मुख्य सचिव के रूप में विकासशील की नियुक्ति की गई।
देश की सुरक्षा के लिए नीति बनी
28 से 30 नवम्बर तक छत्तीसगढ़ में पहली बार नवा रायपुर भारतीय प्रबंधन संस्थान में डीजीपी कॉन्फ्रेस हुई। इसमें देश की सुरक्षा के लिए नीति पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ में बिताया।
24 घंटे खुली रख सकते हैं दुकानें
18 फरवरी को प्रदेश में नया दुकान-स्थापना अधिनियम लागू होगा। 24 घंटे सप्ताह के सातों दिन दुकान खुले रखने की मिली छूट।











