साय सरकार में 67 वर्षीय उषा देवांगन को मिला नया जीवन, मेकाहारा में हुआ सफल ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जावलपुर निवासी 67 वर्षीय उषा देवांगन को साय सरकार में नया जीवन मिला है। रिटायर्ड व्याख्याता पति दिलचंद देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए बताया कि सरकार से आग्रह पर उनकी पत्नी उषा देवांगन का सफल एनजीओप्लास्टि ( TAVI) ऑपरेशन हुआ हैं। उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 17,86,400/- रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद अंबेडकर अस्पताल के कार्डियक विभाग में डॉक्टर स्मिथ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में भर्ती कराया और 10 जनवरी को उनकी टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया। इसके बाद भी मरीज के हृदय गति सामान्य से कम नहीं थी, डॉक्टर स्मिथ श्रीवास्तव ने 15 जनवरी पेसमेकर का सफल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचा ली।

दिलचंद देवांगन ने बताया कि बीते साल दोनों तीर्थ यात्रा में गए हुए थे। इस दौरान 5 अक्टूबर को मथुरा पहुंचने पर अचानक उषा देवांगन की तबीयत खराब हो गई। कुछ समझ में नहीं आया। बेहोशी की हालत में मथुरा के एक अस्पताल में उपचार करावाया। जहां पता चला कि हृदय रोग की समस्या है। घर पहुंचने के बाद 11 अक्टूबर को बलौदा जांजगीर चांपा जिला में चेकअप के बाद बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया। यहां डॉक्टर सामल ने मेडिकल जांच के बाद बताया कि इनका वाल्व सिकुड़ गया है और वोल्व प्रत्यारोपण के शिवाय और कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

जिसके बाद परिजनों ने एंजियोप्लास्टी करवाने का फैसला लिया। लेकिन परिवार की आर्थिक हालात अच्छे नहीं है। इस हालत में दिलचंद देवांगन ने सरकार से मदद की गुहार लगाई। जिस पर साय सरकार ने सुनवाई करते हुए बहुत कम समय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 17,86,400/- रुपए की सहायता राशि की मदद की। जिसके बाद मेकाहारा में कार्डियक विभाग डॉक्टर स्मिथ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन हुआ।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button