CG Weather: प्रदेश में मानसूनी कोटे का 72 फीसदी पानी बरस चुका, चार दिन और बारिश के आसार

CG Weather: प्रदेश के लिए अच्छी खबर है कि अब तक मानसून कोटे का 72 फीसदी पानी गिर चुका है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले दिन और बारिश के आसार हैं। हालांकि चिंता की बात ये है कि जितनी बारिश अगस्त में होनी चाहिए उतनी नहीं हो रही है। खंड वर्षा हो रही है, जिससे कई इलाकों में किसान खेत सूखने से परेशान है। अगस्त में 334 मिमी पानी गिरता है, लेकिन अभी तक महज 148 मिमी ही पानी गिरा है।

CG Weather: यह औसत का आधा भी नहीं है। जबकि अगस्त जाने में महज एक सप्ताह बाकी है। प्रदेश में मानसून में यानी जून से सितंबर तक 1124 मिमी तथा सालभर में 1249.9 मिमी बारिश होती है। 31 जुलाई तक 633 मिमी पानी गिरा था। शनिवार तक 814 मिमी पानी बरसा है। ये सामान्य से 5 फीसदी कम है, लेकिन इसे सामान्य माना जाता है। रायपुर जिले में 688 मिमी पानी गिरा है, जबकि 751.1 मिमी बारिश हो जानी थी। यह सामान्य से 8 फीसदी कम है।

रायपुर में रिमझिम व झड़ी

पिछले 24 घंटे में पुसौर व रायगढ़ में भारी बारिश हुई है। जबकि राजधानी में रिमझिम बारिश हो रही है। यहां 24 घंटे में महज 1.7 सेमी पानी गिरा है। वहीं पुसौर में 9, रायगढ़ में 8, मार्री बंगला देवरी, रतनपुर में 7, नया बाराद्वार, तखतपुर, बलौदा, मालखरौदा में 6, बेलतरा, मरवाही, सरिया, बालोद, सरगांव, सक्ती, डोंगरगांव, अड़भार में 5-5 सेमी बारिश रिकार्ड की गई है। कई स्थानों पर एक से 4 सेमी तक पानी गिरा है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button