विष्णु कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने ली शपथ, 5 नए चेहरों को दिया मौका, देखें

Cabinet Minister Oath : छतीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल ही अपने मंत्री मंडल की घोषणा कर दी थी। वहीं आज मंत्रियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। 9वीं बार विधायक बनकर बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की सबसे पहले शपथ ली।

Cabinet Minister Oath : बृजमोहन अग्रवाल के बाद रामविचार नेताम ने भी शपथ ग्रहण कर मंत्री पद धारण किया। इसके बाद दयालदास बघेल भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही केदार कश्यप, श्याम बिहारी जयसवाल और ओपी चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
सीएम के बाद सरगुजा संभाग से तीन लोगों को मंत्री बनाया गया है। रायपुर संभाग से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। इसमें वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पहली बार के विधायक टंकराम वर्मा का नाम शामिल है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button