दुर्ग का पोटिया स्कूल प्रदेश का सबसे स्वच्छ शासकीय विद्यालय

समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 के तहत राज्य स्तरीय मूल्यांकन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस रैंकिंग में राज्य के 20 विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार स्टेट रेटिंग हासिल की है। चयनित विद्यालयों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के शासकीय व निजी विद्यालय शामिल हैं। राज्य मूल्यांकन के दौरान विद्यालयों को स्वच्छता, हरित परिसर, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, स्वच्छ शौचालय, तथा पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों जैसे मानकों पर परखा गया।

अधिकांश चयनित विद्यालयों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। दुर्ग जिला के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला, पोटिया (हिर्री) ने 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। पोटिया स्कूल इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर एक बार और राज्य स्तर पर तीन बार स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के रूप में सम्मानित हो चुका है। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने के बाद अब विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर निरीक्षण किया जाएगा।

ऐसा रहा जिलावार प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्र में दुर्ग, महासमुंद, मुंगेली, रायपुर, दंतेवाड़ा और धमतरी के विद्यालय शीर्ष रैंक में रहे। शहरी क्षेत्र में कोरबा, रागयढ़, धमतरी, बिलासपुर, बलौदाबाजार और रायपुर के विद्यालयों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कई विद्यालयों ने 99 प्रतिशत से अधिक स्कोर कर राज्य की सर्वोच्च रैंकिंग में स्थान पाया।

पोटिया स्कूल में स्वच्छता और हरित सोच कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार में दिखती है। यही कारण है कि विद्यालय को प्रदेश में पहला स्थान मिला।

  • पवन कुमार सिंह, शिक्षक, पोटिया शाला

दुर्ग जिले के दो स्कूलों का प्रदेश के सबसे स्वच्छ विद्यालयों में चयन हर्ष का विषय है। इन्हें रोल मॉडल बनाकर अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के प्रयास किए जाएंगे।”

  • अरविंद मिश्रा, डीईओ, दुर्ग
    स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025

ग्रामीण क्षेत्र – शासकीय विद्यालय

1 दुर्ग शास. उच्च प्राथमिक शाला, पोटिया (हिर्री) (99.20)
2 महासमुंद केजीबीवी सनसुनिया बागबाहरा (96.64)
3 मुंगेली नवीन पीएस पीथमपुर, बिचारपुर (96.67)
4 दुर्ग शास. उच्च प्राथमिक शाला, मचांदुर 95.20
5 दंतेवाड़ा शास. उच्च प्राथमिक शाला, पॉंडुम (93.60)
6 महासमुंद पीएमश्री प्राथमिक शाला, चनत (93.33)
7 धमतरी शास. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्राबेड़ा (नगरी) ( 93.28)
ग्रामीण क्षेत्र – विशिष्ट / आवासीय / नवोदय विद्यालय
1 मुंगेली जवाहर नवोदय विद्यालय, मुंगेली (96.00)

2 बिलासपुर पं. मॉडर्न एंड मोरल एकेडमिक स्कूल, परसदा (96.00)

3 बलरामपुर जवाहर नवोदय विद्यालय, महाराजगंज (95.20)

  1. सरगुजा अडानी विद्या मंदिर साल्ही (92.80)

5 कांकेर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, कांकेर (92.80)

6 बलौदाबाजार पं. बंगुर पब्लिक स्कूल, भैराडीह (92.80)

7 कोरिया जवाहर नवोदय विद्यालय, बैकुंठपुर (91.20)

शहरी क्षेत्र – शासकीय विद्यालय

1 कोरबा शास. प्राथमिक शाला, कोरबा टाउन (95.00)
2 रायगढ़ शास. प्राथमिक शाला, विजयपुर (94.17)
3 धमतरी शास. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मगरलोड (92.44)
शहरी क्षेत्र – निजी / विशिष्ट विद्यालय
1 बिलासपुर सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, अमेरी रोड (93.60)

2 बलौदाबाजार जवाहर नवोदय विद्यालय, बलौदाबाजार (91.20)

3 रायपुर होली हाट्र्स स्कूल, कबीर नगर (91.20)

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button