कैरियर काउंसलिंग से 365 छात्राओं को मिली नई दिशा

365 female students found a new direction through career counseling.

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने तथा उनके भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में नवाचारी पहल विजयी भव: के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कुल 365 छात्राएं शामिल हुईं। विशेषज्ञों ने छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों, व्यक्तित्व विकास, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक श्री नागेश बंछोर, डॉ. राधेश्याम बघेल, डॉ. मीरा बघेल एवं श्री शिव कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

Back to top button