सेवा संकल्प अभियान को लेकर वित्त मंत्री की वर्चुअल बैठक

Finance Minister's virtual meeting regarding the 'Seva Sankalp Abhiyan'

‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा

रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वर्चुअल बैठक की। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह चलने वाले अभियान के अंतर्गत ‘कहानी सेवा की’ थीम पर आधारित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और समर्पण के संदेश को लोगों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस यात्रा के प्रेरक प्रसंगों और सेवा कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से समाज तक पहुंचाना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ा जाएगा। ‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा कार्यों, जनभागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। वर्चुअल बैठक में सेवा थीम से संबंधित आगामी कार्यक्रमों, उनकी रूपरेखा, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देने के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

Back to top button