अभनपुर कॉलेज में समाजशास्त्र अतिथि व्याख्याता की भर्ती

Recruitment of Guest Lecturer in Sociology at Abhanpur College

रायपुर ।  शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा समाजशास्त्र विषय में अध्यापन कार्य हेतु अतिथि व्याख्याता के 01 रिक्त पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित योग्यता अनुसार अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से 23 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक भेज सकते हैं या स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं या अधिकृत वेबसाइटः www.gkhca.in   में भेजा जा सकता है।

निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत नियम एवं शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Back to top button