रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF बैंड की विशेष प्रस्तुति

Special performance by the RPF band at Raipur Railway Station.

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF बैंड द्वारा विशेष संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

इस अवसर पर RPF के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा देशभक्ति एवं मधुर धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन को RPF की सेवाओं, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना से अवगत कराना है।

समस्त रेल यात्रियों एवं आमजन से इस विशेष प्रस्तुति में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह है।

 

 

Back to top button