Advertisement Here

चोट खाई, लेकिन बुलंद हौसले ने माउंट एलब्रुस को फतेह किया

अंकिता बनी प्रदेश की पहली पर्वतारोही, जिसने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी में लहराया तिरंगा

कबीरधाम जिले की बेटी अंकिता गुप्ता माउंट एलब्रुस जहां -25 डिग्री तापमान पर 18510 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फ हराकर देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। बर्फ व ठंडी हवा के चलते सामने ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। बर्फ से ढके चट्टान चढ़ाई के दौरान सरक रहे थे, जिससे कई चोटें भी लगी, बावजूद अंकिता के बुलंद हौसले ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की चढ़ाई पूरी की। वहीं एक नहीं दो चोटी पर तिरंगा लहराकर फतह हासिल किया।

प्रदेश़ की पहली पर्वतारोही

यूरोप की इन दोनों चोटी पर तिरंगा फ तह करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली पर्वतारोही है। इन दोनों चोटी को छत्तीसगढ़ से आज तक किसी ने भी फतह नहीं किया था। इसके पूर्व अंकिता लेह लद्दाख के यूटी कांगड़ी की 19914 फीट ऊंची चोटी फ तेह कर चुकी है। माउंट एलब्रुस पश्चिम जिसकी ऊंचाई 5642 मीटर यानी 18510 फि ट है। वहां का तापमान माईनस 25 से 30 डिग्री तक और हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर तक थी। इस विषम परिस्थिति में भी 15 अगस्त को सुबह 5 बजकर 43 मिनट में तिरंगा लहराकर कीर्तिमान रचा।

युवतियों को दे रही ट्रेनिंग

कबीरधाम पुलिस की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता मूलत कवर्धा की रहने वाली है। वह चाहती है कि लड़कियां हर कदम पर आगे रहे। इसके चलते ही वह शहरी व वनांचल ग्रामवासी छात्र-छात्राओं, युवा अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती, बीएसएफ , आईटीबीपी और अन्य थल सेना भर्ती रैली की नि:शुल्क तैयारी कराती हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button