भाटापारा-हथबंद: सिद्धबाबा रेलवे फाटक 26 से 28 अक्टूबर तक बंद
Bhatapara-Hathband: Siddhbaba railway crossing to remain closed from October 26 to 28

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा एवं हथबंद रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 385 (कि.मी. 766/13-15) जिसे सिद्धबाबा गेट के नाम से जाना जाता है, पर अप लाइन में अत्यावश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है।इस कार्य के कारण उक्त समपार फाटक पर 26 सुबह 9 बजे से 28 अक्टूबर 18 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा।











