झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य, ट्रेनें प्रभावित

NI work at Jharsuguda yard; trains affected

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर का संचालन निर्धारित अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है ।

झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिनों का प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 15 दिसंबर को 10 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तथा 16 दिसंबर से 17 दिसंबर तक दो दिनों का पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित है। उक्त कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 68861/68862 को पूर्णत: निरस्त करने के बजाय आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 26 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक गाड़ी संख्या 68861 / 68862 (गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर) का परिचालन गोंदिया से बिलासपुर के बीच होगा। यह बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

Back to top button