रायपुर रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

Vigilance Awareness Week begins in Raipur Railway Division

सतर्कता जागरूकता सप्ताह, के दौरान रायपुर रेल मंडल में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ को बढ़ावा

मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

रायपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से रेल प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया जा रहा है। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आधारित इस आयोजन में कार्यशैली में पारदर्शिता बढ़ेगी। इस सप्ताह की शुरुआत 26 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद के द्वारा रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों एवं रेलवे कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिला कर की गई। भ्रष्टाचार से लड़ने में ईमानदारी और सामूहिक ज़िम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल सहित रायपुर रेल मंडल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह को अधिक प्रभावी, प्रयोजन मूलक एवं सार्थक बनाने के लिए रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों कार्यालयों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम लगातार संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

Back to top button