रीगा स्टेशन पर रुकेगी हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
The Hyderabad-Raxaul Express will stop at Riga station.

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल के रीगा स्टेशन में 14 नवम्बर 2026 से दिया जा रहा है । 14 नवम्बर 2026 से गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रीगा स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी रीगा स्टेशन 15.08 बजे पहुंचेगी तथा 15.10 बजे रवाना होगी। 15 नवम्बर 2026 से गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल- हैदराबाद एक्सप्रेस रीगा स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी रीगा स्टेशन 04.23 बजे पहुंचेगी तथा 04.25 बजे रवाना होगी।











