नृपेंद्र मिश्र से मिले गणेश शंकर मिश्रा

Ganesh Shankar Mishra met with Nripendra Mishra.

विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत

रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव श्री नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर श्री गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं एवं नीतिगत पहलों की जानकारी दी।

श्री मिश्रा ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों से श्री मिश्र को अवगत कराया।

Back to top button