सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chief Minister Dr. Yadav met with Sitharaman

मध्यप्रदेश से जुड़े वित्तीय विषयों और प्रदेश के विकास से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से संबंधित विभिन्न लंबित वित्तीय विषयों, प्रदेश की विकासात्मक प्राथमिकताओं तथा राज्य के आर्थिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें प्रदेश के समग्र विकास, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों से भी अवगत करवाया।

 

Back to top button