रायपुर रेल मंडल में मनाया गया संविधान दिवस

Constitution Day celebrated in Raipur Railway Division

 

 

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अधिकारियों एवं रेल कर्मियों के  किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

रायपुर। भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा समानता एवं न्याय के मूल्यों का आधार स्तंभ है।

इसी क्रम में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को रायपुर रेल मंडल में संविधान दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके पश्चात सभी अधिकारियों एवं रेल कर्मियों ने एकजुट होकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध बनाना रहा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button