मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा, कभी भी जारी हो सकती है टाइम टेबल
यह परीक्षा 10 से 30 जनवरी तक होगा। संभवता: मार्च के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा आयोजित किया जा सकता है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा की समय सारिणी जारी कर सकती है। हाल ही में सीजीबीएसई ने प्रयोगिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। यह परीक्षा 10 से 30 जनवरी तक होगा। इसके बाद संभवता: मार्च के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा आयोजित किया जा सकता है। मंडल जल्द ही फाइनल पेपर का टाइम टेबल जारी करेगी।
बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा की समय सारिणी दो तीन महीने पहले ही जारी कर दिया जाता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी. के गोयल समय सारणी को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समय सारिणी जारी करेंगे परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है।











