Advertisement Here

New Year 2024: कम खर्च में यहां फुल एंजाय करें नया साल को, देखें बेस्ट पिकनिक स्पॉट

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात चिल्फीघाटी मे इस बार पूर्व वर्षों की तरह ठंड में बर्फ की परत दिखाई नहीं दी। क्योंकि उतनी ठंड नहीं पड़ी, जिससे कि ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो सके। इसके चलते पर्यटकों व स्थानीय लोगों को निराशा हुई। लेकिन दूसरी ओर वनांचल में घना कोहरा जरूर छा रहा है जो बस देखते ही बनता है। पर्यटन स्थल सरोदादादर और पीड़ाघाट से पहाड़ियों के बीच कोहरे का बेहद ही सुंदर नजारा दिखाई देता है। रिसोर्ट बुक हो चुके हैं।

कवर्धा जिले के बोड़ला से 10 किमी दूर रानीदहरा जलप्रपात पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। रानीदहरा के नाम से ही इसकी सुंदरता झलकती है। इसके नाम का अर्थ पहाड़ों की रानी होता है। रानीदहरा में पहाड़ी से निरंतर पानी झरता रहता है, जो पर्यटकों को आकर्षण का केंद्र हैं। यहां पहुंचने के लिए बोड़ला से पक्की सड़क बनी हुई है। हालांकि रानीदहरा गांव पहुंचने के बाद झरने तक जाने के लिए कच्चा रास्ता तय करना पड़ता है।

बावजूद इसके लोग यहां नजारा देखने जरूर आते हैं। पहाड़ी से झर-झर बहता झरना कर्णप्रिय लगता है। यह आसपास वातावरण काफी शांत है, जिसके चलते झरने की ध्वनि साफ सुनाई देती है।

बैताल रानी घाटी: इधर छुईखदान क्षेत्र में बैताल रानी घाटी स्थित है। इसके अलावा छुईखदान से साल्हेवारा तक भी घाटी है। क्षेत्र में ठाड़पानी जलाशय के अलावा विभिन्न छोटे-छोटे धार्मिक पर्यटक स्थल के अलावा पिकनिक स्पॉट स्थित है।

डोंगरगढ़: डोंगरगढ़ धार्मिक व पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत ही बढ़िया जगह है। यहां मां बम्लेश्वरी मंदिर के अलावा प्रज्ञागिरी, चंद्रगिरी अन्य दर्शनीय स्थल है। उसी क्षेत्र में करेला भवानी, डंगोरा डेम ढारा, पनियाजोब डेम है।

मनगटा : सोमनी क्षेत्र के मनगटा ग्राम पंचायत में वन चेतना केंद्र स्थापित किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर रखे गए हैं। यहां आसपास शासकीय रिसॉर्ट के अलावा सौ से अधिक निजी रिसॉर्ट बनाए गए हैं। इसके अलावा वहीं समीपस्थ ग्राम जोरातराई में एडवेंचर पार्क है।

मोंगरा बैराज: डोंगरगांव-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में मोंगरा बैराज, खातूटोला बैराज, सूखानाला सहित विभिन्न छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट हैं।

हाजरा फॉल: डोंगरगढ़ से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर में दर्रेकसा और साल्हेकसा के बीच हाजरा फॉल स्थित है, जहां बहुतायत में लोग घुमने जाते हैं। यहां ट्रेन मार्ग से भी पहुंचा जा सकता था।

मनोहर सागर जलशय: जिले के बार्डर बागनदी में मनोहर सागर जलाशय है, यहां पर बहुत बड़ा डेम बना हुआ है, जहां पूर सालभर लोग घूमने-फिरने व पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button