WEATHER UPDATE: आज और कल आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग इन जिलों को किया अलर्ट

आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ चलने के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है..

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने अंगड़ाई ली है. बीती रात तेज हवा के साथ बादल गरजे और कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है. हालांकि गर्मी से राहत नहीं मिली है. वहीं आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ चलने के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो आज मौसम का मिजाज बदल सकता है. प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ चलने और बारिश व बिजली गिरने की संभावना है. 31 मार्च और 1 अप्रैल को बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button