Advertisement Here

Lok Sabha Election 2024: अगले कुछ घंटों में थम जाएगा चुनावी शोर, डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे प्रत्याशी

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में है। इन 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला संसदीय क्षेत्र के 18 लाख 65 हजार वोटर्स करेंगे। इनमें महिला और युवा वोटर्स निर्णायक होंगे। 4 जून फैसले की घड़ी होगी। जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है, यह उसी दिन तय होगा।

83 केंद्रों में महिलाएं संभालेंगी मतदान का कार्य

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत कुल आदर्श मतदान केन्द्र की संया 16, महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की संया 83, युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संया 40 तथा दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संया 8 है। कबीरधाम जिला अंतर्गत कुल आदर्श मतदान केन्द्र की संया 4, महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की संया 20, युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संया 10 तथा दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संया 2 है।

जानें.. किस जिले में कितना मतदान केंद्र

राजनांदगांव अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें मतदान केन्द्रों की संया 2330 है, जिसमें 2329 मतदान केन्द्र तथा 1 सहायक मतदान केन्द्र है। शहरी क्षेत्रों में 293 मतदान केन्द्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 2037 मतदान केन्द्र है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला में 380 मतदान केन्द्र है। मोहला-मानपुर-अबागढ़ चौकी जिला में 306 मतदान केन्द्र है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला में 306 मतदान केन्द्र है।

लोकसभा मतदान को लेकर अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान शुरू होने के 48 घंटे पहले चुनावी शोर-गुल थम जाएगा। 24 अप्रैल शाम से किसी भी तरह के शोर-गुल के साथ प्रचार-प्रसार नहीं हो सकेगा। इस दौरान प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधे घर पर जाकर संपर्क करेंगे। इसके लिए भी राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार करने रणनीति बनाई गई है। सोशल नेटवर्किंग वार तेज हो गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी अपने लिए नहीं डाल पाएंगे वोट

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल खुद अपने लिए ही वोट नहीं कर पाएंगे। क्योंकि उनका गृह क्षेत्र दुर्ग जिले का पाटन है। वहां के मतदाता सूची में नाम होने के कारण वे स्वयं के लिए वोट नहीं कर पाएंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय अपने गृह क्षेत्र कवर्धा जिले में जाकर अपने बूथ में मतदान करेंगे।

एक दिन पहले रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी से मतदान दलों और पुलिस फोर्स की रवानगी होगी। मतदान होने के बाद वापस ईवीएम व वीवीपैट मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां बने स्ट्रांग रूम रखा जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। चूंकि यह नक्सल प्रभावित जिला है, इस वजह से यहां बदलाव किया गया है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button