छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बने सुरेश रैना, डिप्टी CM अरुण साव से की मुलाकात

पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसी सिलसिले में आज रैना रायपुर पहुंचे हुए हैं। रैना यहां छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाडिय़ों को देशभर में पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर टी-20 लीग (सीसीपीएल) का आयोजन कराया जाएगा। लीग का आगाज 7 जून से होगा। जिसकी पूरी तैयारी हो गई है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button