छत्तीसगढ़ में अब नौकरी की बरसात! मंत्री ने सदन में कहा- जल्द होगी 10 हजार नई भर्तियां

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही जारी है। आज तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान सरकारी डॉक्टरों की कमी और घर से प्रैक्टिस करने का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बीजेपी विधायक भैया लाल रजवाड़े इसे सदन में उठाया। स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया कि सरकारी अस्पतालों में आने वाला हर केस रेफर किया जा रहा है।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब दिया। कहा कि आपकी चिंता जायज है। इससे मैं भी अवगत हूं। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि 15 दिन के भीतर बैकुंठपुर जिला अस्पताल सिविल सर्जन होगा। एनेस्थीसिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ और दूसरे डॉक्टर दिए जाएंगे। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने बॉन्ड डॉक्टर की समस्या को उठाया।

1079 विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती

सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि 1079 विशेषज्ञ डॉक्टर की भर्ती होने जा रही। 8084 नर्सिंग स्टॉफ से लेकर भृत्य तक की नियुक्ति होगी। कुल 10 हजार के करीब स्टाफ और डॉक्टर इस साल भरे जाएंगे। मैं मानता हूं कि डॉक्टर की कमी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोई भी सदस्य डॉक्टर लेकर आएगा 24 घंटे में उनकी भर्ती की जाएगी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button