Advertisement Here

पढ़ाई को मजेदार बनाने वाली छत्तीसगढ़ की शारदा को मिलेगा राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार, जानें उनकी कहानी

शिक्षक दिवस के मौके पर इस साल दुर्ग जिले के खेदामारी शासकीय स्कूल की शिक्षिका के. शारदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों समानित होंगी। यह राष्ट्रपति पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा है।इस साल देशभर से 50 शिक्षक राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं, जिसमें के. शारदा भी शामिल हुई हैं।

शारदा तय शेड्यूल के हिसाब से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें दिल्ली के अशोक पैलेस में ठहराया गया है। मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के अफसरों ने देशभर से आए शिक्षकों की यहां बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई। पुरस्कार कार्यक्रम के तहत बुधवार को राष्ट्रपति के मुय कार्यक्रम के पहले रिहर्सल रखी गई है।

इसके लिए के. शारदा सहित तमाम शिक्षक सुबह 8 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंच जाएंगे। यहां उन्हें सभी तरह की औपचारिक्ताओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं बुधवार की शाम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के साथ डिनर का इंतजाम किया गया है। इसके बाद सभी अपने होटल लौट आएंगे। फिर 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन बसों में बैठकर राष्ट्रपति भवन जाना होगा। यहां राष्ट्रपति के हाथों उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।

कोरोनाकाल में टेक्नो शिक्षण

नाम के. शारदा। गणित की शिक्षिका हैं। उनका पढ़ने-पढ़ाने का तरीका दूसरों से बिल्कुल जुदा है। उन्हें लोग टेक्नो टीचर के नाम से भी पुकारते हैं। कोविड काल के दौरान जब स्कूल बंद हो गए तब पूरा सिस्टम ऑनलाइन पर शिट हो गया। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का टास्क मिला। बच्चे इंट्रेस्ट नहीं लेते थे। कुछ मजेदार करने पहले खुद यूट्यूब देखकर वीडियो बनाना सीखा। इसके बाद इसमें खुद को पारंगत किया और 270 वीडियो तैयार कर लिए।

स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाए वीडियो को सुक्ष्म अवलोकन करने के बाद 200 वीडियो को अप्रवूल दिया और इसे स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर डाला गया। बच्चे आज भी इनसे गणित पढ़ते हैं।

आर्गमेंटेड के वीडियो रोचक

धीरे-धीरे यूट्यूब देखकर ऐप्स की सहायता लेकर आर्गमेंटेड रियालटी के वीडियो बनाने शुरू किए। इससे बच्चे दृश्य देखकर तथ्यों को जल्दी समझ लेते हैं। एक स्टेप आगे बढ़ते हुए इसके बाद कार्टून वीडियो भी बनाए। जिससे बच्चों को नैतिक शिक्षा मिलती है।

बालिका शिक्षा, महिलाओं के अधिकार जैसे टॉपिक पर वीडियो तैयार किए। ऐप के जरिए कार्टून डिजाइन किया। वाइस ओवर भी खुद ही दिया। पढ़ाई और भी अधिक मजेदार हो गई।

बने और वे पढ़ने में इंट्रेस्ट जगाएं इसके लिए ऑडियो पॉडकॉस्ट से पढ़ाई जारी है। खुद की एक वेबसाइट भी तैयार की है, जिसमें पूरा स्टडी कंटेंट बच्चे मुत में पढ़ सकते हैं। साल 2021 में मुयमंत्री गौरव अलंकरण, 2022 में उत्कृष्ट शिक्षक समान से भी समानित किया जा चुका है। यही नहीं राज्यपाल भी समानित कर चुके हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button