Advertisement Here

रायपुर में तेज बारिश, अगले तीन दिनों के लिए इन 5 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में मानसून पर ब्रेक लग गया है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इधर बारिश नहीं होने से किसानों परेशान हो गए हैंं। हालांकि अब कुछ—कुछ जिलों में फिर से मानसून के एक्टिव होने की खबर है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

रायपुर में हो रही खंड वर्षा

जब से भादो का महीना शुरू हुआ है। तब से बारिश थम गया है। हालांकि अब पिछले दो दिनों से खंड वर्षा देखने को मिल रही है। रायपुर में जहां आउटर में बारिश हो रही तो इधर शहर सूखा है। वहीं अचानक बदली के बाद तेज ने उमस बढ़ा दी है। यह हाल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में है। हालांकि अब कहीं—कहीं बारिश के आसार है।

अगले तीन दिनों तक बारिश कीे चेतावनी

आज रायपुर में सुबह धूप के बाद मौसम बदल गया है। तेज बारिश हो रही है। इधर मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में आज भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों तक यानी 72 घंटे तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश

प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिले में कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है। मौसम विभाग ने आज भी मौसम सामान्य रहने और शाम को बारिश की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को भी तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया। इसके चलते तापमान बढ़कर 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रहा।

देखें कहां कितना बरसा पानी

प्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक 928.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। सर्वाधिक वर्षा बीजापुर जिले में 1952.9 मिमी और सबसे कम वर्षा बेमेतरा में 500.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में 747.7 मिमी, बिलासपुर में 847.2 मिमी, बलरामपुर में 1333.4 मिमी, दुर्ग—भिलाई 547.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button