Advertisement Here

CG Police Bharti: पुलिस भर्ती परीक्षा में मिलेगी आयु सीमा में 5 साल की छूट, जारी हुआ आदेश

CG Police Bharti पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को अब आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। इसका लाभ ओवरएज हो चुके छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निर्देश पर गृह विभाग द्वारा किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित किया गया है।

इसके अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष (सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। विशेष परिस्थितियों में शासन द्वारा आयु सीमा निर्धारित की जाएगी। बता दें कि पुलिस भर्ती 2024 में आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 28 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर होगी। साथ ही शासकीय नियम के अनुसार ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर को 5 साल, अजा और अजजा वर्ग के लिए 5 साल और महिलाओं को 10 साल तक की छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से आयु सीमा में राज्य सरकार से छूट देने की मांग कर रहे थे। सीएम ने इसे संज्ञान में लेते हुए अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करने का वादा दिया था। छूट मिलने से छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को आयु सीमा का लाभ मिलेगा। साथ ही आगामी नई भर्ती में अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button