जवान बने रहने की जिद.. खून से सारा प्लाज्मा निकालकर भर लिया दूसरा घोल, फिर

वाशिंगटन. उम्र की गति धीमी करने और हमेशा जवान बने रहने के अपने प्रयोगों से चर्चा में रहने वाले अमरीकी करोड़पति ब्रायन जॉनसन ने हाल में इंस्टाग्राम पर दावा किया कि उन्होंने अपने शरीर का सारा प्लाज्मा निकालकर उसे एक नए घोल से बदलवाया है। पहले 2023 में ब्रायन ने अपने बेटे का प्लाज्मा खुद को ट्रांसफ्यूज कराया था, जिससे उनका शरीर जवान दिखे। नए प्रयोग के लिए उनका कहना है कि यह ‘वर्जन 2.0’ है यानी पहले से ज्यादा हाई-टेक।
कौन है ब्रायन, क्यों चर्चा में रहते हैं?
अमरीकी बायोटेक इन्वेस्टर, एंटी-एजिंग सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बायन जॉनसन लंबे समय से ‘उम्र उलटने’ (रिवर्स एजिंग) के लिए ‘ब्ल्यूप्रिंट प्रोटोकॉल‘ नामक प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें से कई बहुत अजीब और चर्चा में रहे हैं। बायन दिनचर्या, खानपान व मेडिकल थेरेपी से खुद को हमेशा ’जवां’ बनाए रखना चाहते हैं। इनपर अरबों रुपए खर्च कर चुके हैं। 47 साल के ब्रायन अपनी जैविक उम्र 10 साल मानते हैं।

प्लाज्मा होता क्या है? … प्लाज्मा खून का वो तरल हिस्सा होता है जो 55त्न ब्लड वॉल्यूम बनाता है। इसमें पानी, प्रोटीन, ग्लूकोज, हार्मोन्स और अपशिष्ट होते हैं। रेड क्रॉस के मुताबिक, बाकी 45 फिसदी में रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट सेल्स और प्लेटलेट्स होते हैं।
जवानी की तलाश या जैविक जोखिम?
ब्रायन के प्रयोग सवाल उठाते हैं कि क्या इंसान विज्ञान के जरिए उम्र को सच में रोक सकता है? चिकित्सकों के अनुसार प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन और एक्सचेंज थैरेपी बेहद संवेदनशील होती है और इसे किसी वैज्ञानिक पर्यवेक्षण के बिना करना खतरनाक भी हो सकता है। हालांकि, ब्रायन का दावा है कि वे जो भी करते हैं, वह पूरी तरह डेटा और साइंस पर आधारित होता है।
‘प्लाज्मा रिफ्रेश वी 2’ के तीन स्टेप
- ब्लड निकाला गया: सबसे पहले ब्रायन के शरीर से पूरा खून निकाला गया।
- प्लाज्मा अलग किया: खून को मशीन में डालकर प्लाज्मा अलग किया गया।
- नया घोल डाला गया: पुराने प्लाज्मा की जगह एल्ब्यूमिन और आईवीआईजी (इम्यून ग्लोब्युलिन) का मिश्रण डाला गया।