आईपीएफओ टेस्ट में पूछा चैट जीपीटी और एआई पर सवाल, परीक्षार्थी बोेले- मॉडरेट रहा पेपर

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आईपीएफओ कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 4347 परीक्षार्थियों में से 1933 उपस्थित और 2414 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थिति का प्रतिशत 55.53 रहा। परीक्षा में 120 सवाल पूछे गए थे। जिसमें चैट जीपीटी, एआई से भी सवाल पूछे गए।
एआई में जटिल मॉडलों के प्रशिक्षण और परिनियोजन के संबंध में सवाल और चैट जीपीटी के संबंध में क्या जानते है पूछा गया था। इसके साथ ही संविधान, ईवीएम,स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय अर्थव्यवस्था, सहकारिता, बैकिंग के भी कई सवाल पूछे गए।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर काफी अच्छा रहा। पेपर का स्तर मॉडरेट था। परीक्षा में पूछे गए मैथ्स के सवालों ने ज्यादातर अभ्यर्थियों का बहुत समय लिया। वही जनरल नॉलेज के सवाल काफी आसान थे। वही कई परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में सामान्य अंग्रेजी, भारतीय राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य लेखा, लेखा परीक्षा, औद्योगिक संबंध एवं श्रम कानून, मात्रात्मक योग्यता से सवाल पूछे गए थे। परीक्षा मॉडरेट डिफिकल्ट था।











