हादसा: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे CRPF जवानों की बस पलटी, 10 घायल, तीन गंभीर

लोकसभा चुनाव में सुरक्षा देकर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस डिलमिली के क़रीब हादसे का शिकार हो गई। बस के पलटने से इसमें सवार 10 जवान को चोट आई हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा आज सुबह रीब 10 बजे की बतायी जा रही है। घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान हुआ जिसके बाद अब मतदान कर्मी सुरक्षबलों के साथ वापस लौट रहे हैं।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button