अफसरों की संपत्ति से भी हो रही अतिरिक्त आय, तीन आईएएस अफसरों ने की सार्वजनिक

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों ने अपनी संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक की है। इस बार 2003 बैच के तीन आईएएस अफसरों की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस बैच के अविनाश चंपावत और रीना बाबा साहेब कंगाले के पास एक-एक ही संपत्ति है। वहीं, सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने अपनी 9 संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक की है। इन संपत्तियों से वे प्रतिमाह अतिरिक्त आय भी कर रहे हैं।
अटल नगर रायपुर में स्वयं के नाम पर आवास है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 22 लाख रुपए है। इससे प्रतिमाह 35 हजार 700 रुपए की आय होती है।
सोलापुर महाराष्ट्र में 1 हैक्टेयर की जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए है। यह जमीन उनकी मां ने 1989 में गिफ्ट दी थी।
कचना फेस टू में स्वयं के नाम पर एक बंगला है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 55.8 लाख रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। इससे प्रतिमाह 60 हजार रुपए की आय होती है।
सोलापुर महाराष्ट्र में पत्नी के नाम पर एक जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 40 हजार रुपए है। इससे 12 हजार रुपए प्रति माह आय होती है, लेकिन यह आय नियमित नहीं है।
कचना रायपुर में पत्नी के नाम पर एक प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 22.69 लाख है। इसे बैंक लोन व स्वयं की बचत से खरीदा था।
मंदिर हसौद रायपुर में 0.240 हैक्टेयर जमीन है। इसे स्वयं के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 3.39 लाख रुपए है।
रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 19.40 लाख रुपए है।
ऐश्वर्या किंगडम कचना में 2310 वर्गफीट का मकान है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 56 लाख रुपए है। यह मकान स्वयं के नाम पर है। इससे 50 हजार रुपए प्रतिमाह आय होती है।
आमासिवनी रायपुर में स्वयं के नाम पर 4000 वर्गफीट का आवास है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार है। इसे लोन व स्वयं की बचत से खरीदा था। इससे प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपए की आय होती है।
अविनाश चंपावत, सचिव
रायपुर के सेरीखेड़ी में एक प्लॉट है। इसे स्वयं के नाम पर हाउसिंग बोर्ड से वर्ष 2022 में 16 लाख 1 हजार 731 रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 60 लाख रुपए हैं।
रीना बाबा साहेब कंगाले, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
रायपुर के धरमपुरा में 489 वर्गमीटर में निर्मित एक आवास है। इसे स्वयं के नाम पर हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। वर्तमान कीमत 1 करोड़ 24 लाख 85 हजार है। इसे लोन लिया था और जीपीएफ से राशि निकाली थीं।