CG में शुरू हो गया इस्तीफे का दौर, महाधिवक्ता ने भेजा त्यागपत्र, आलोक शुक्ला ने खाली किया सरकारी बंगला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार जाने के बाद अब अफसरों के इस्तीफे होने लगे हैं। सीएम भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद रात ही महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने भी राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। संविदा में नियुक्त कई अफसर इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ आलोक शुक्ला ने भी अपना शासकीय बंगला खाली कर दिया है।

इससे पहले भूपेश बघेल सरकार में संविदा में नियुक्त प्रमुख सचिव पद पर डॉ आलोक शुक्ला ने देवेंद्र नगर ऑफीसर कॉलोनी में मिले अपने बंगले को खाली कर लिया है। डॉ आलोक शुक्ला दो ट्रक में बंगले से पूरा सामान लेकर टेमरी अपने निजी आवास पर ले गए हैं।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि उन्होंने अपने संविदा में नियुक्ति पत्र को लेकर 4 दिसंबर 2023 को अपना त्यागपत्र मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन के पास प्रेषित कर देंगे।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button