9वीं-10वीं में एआई अनिवार्य होगा, सीबीएसई की तैयारी

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक सभी विषयों के साथ एआई आधारित कंप्यूटेशनल थिंकिंग कौशल लागू करने की तैयारी कर ली है। सीबीएसई ने यह ड्राफ्ट एनसीईआरटी को भेज दिया है। एनसीईआरटी की विशेषज्ञ कमेटी ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लेगी। इसके बाद करिकुलम को मंजूरी दी जाएगी और फिर इसे देशभर के स्कूलों में लागू किया जाएगा।

इसके तहत कक्षा 9 और 10 में एआई को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जाएगा, जो 2027-28 सत्र से लागू किए जाने की संभावना है। जबकि छोटी कक्षाओं, यानी 3 से 6 के लिए ये पाठ्यक्रम 2026-27 शैक्षणिक वर्ष से लागू होने की संभावना है। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है। शिक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2025 तक रिसोर्स मटेरियल, हैंडबुक और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का लक्ष्य रखा है। करिकुलम को अंतिम देने के बाद अप्रैल 2026 सत्र से पहले शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

जब नया सत्र शुरू हो तो स्कूलों में एआइ पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू की जा सके। सीबीएसई के स्कूलों मे तो 8वीं क्लास से एआई की पढ़ाई का विकल्प दिया जाता है, लेकिन राज्यों के शिक्षा बोर्ड में सभी छात्रों को यह सुविधा नहीं मिलती।

अब योजना है कि अगले सत्र से देश के हर स्कूल बोर्ड में एआइ विषय का विकल्प उपलब्ध कराया जाए. 2019 में सीबीएसई ने अपने पाठ्यक्रम में एआइ विषय की शुरुआत की थी। सत्र 2024-25 में 4538 स्कूलों के करीब 7.9 लाख छात्रों ने 9वीं और 10वीं में एआइ विषय चुना, जबकि 944 स्कूलों के 50,343 छात्रों ने सीनियर सेकंडरी स्तर पर इसे अपनाया। अब यह संख्या आने वाले वर्षों में और तेजी से बढऩे की उम्मीद है।

ऐसे पाठ्यक्रम में जुड़ेगा एआई

कक्षा 3-5 तक कंप्यूटेशनल थिंकिंग को भाषा और च्हमारे आसपास की दुनियाज् जैसी सभी विषयों में शामिल किया जाएगा।

कक्षा 6 से 8 के लिए सभी विषयों में कंप्यूटेशनल सोच के अनुरूप एआई की मूल अवधारणा से परिचित कराया जाएगा।

कक्षा 9 से 10 के लिए उन्नत कंप्यूटेशनल थिंकिंग और इंटरमीडिएट एआई को अनिवार्य विषय के रूप में पेश किया जाएगा।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button