Advertisement Here

मंत्रियों को विभागों का बंटवारा.. साव को pwd ओपी को वित्त, बृजमोहन को शिक्षा, देखिए सूची: सूत्र

Raipur cabinet mantri छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है,लेकिन अभी यह लिस्ट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवाया।

प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। वहीं डिप्टी CM अरुण साव को pwd और डिप्टी CM विजय को गृह विभाग मिला है।

राज्य बनने के बाद पहली बार स्कूल और उच्च शिक्षा विभाग एक ही मंत्री को दिया गया है। छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को यह दायित्व सौंपा गया है। बीजेपी सरकार के दौरान रमन सिंह की दूसरी पारी में बृजमोहन स्कूल शिक्षा संभाल चुके हैं।

बहरहाल, इसे नया प्रयोग कहा जा सकता है। केंद्र में दोनों विभागों के एक ही मंत्री होते हैं। वहां मानव संसाधन मंत्री कहा जाता है। उनके पास स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों ही होते हैं। स्कूल शिक्षा में बृजमोहन चूकि अनुभवी हैं इसलिए उन्हें इस विभाग के बारे में सब कुछ पता है।

छत्तीसगढ़ में नये मंत्रियों का विभाग

  1. विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
    सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क,
    वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो
  2. अरुण साव उपमुख्यमंत्री
    लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन
  3. विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
    गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  4. बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री
    स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास,
  5. राम विचार नेताम, मंत्री
    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण
  6. दयाल दास बघेल, मंत्री
    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
  7. केदार कश्यप मंत्री
    वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल
    विकास एवं सहकारिता
  8. लखन लाल देवांगन मंत्री
    वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम
  9. श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री
    लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा,
    बीस सूत्रीय कार्यान्वयन
  10. ओपी चौधरी मंत्री
    वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना
    आर्थिक एवं सांख्यिकी
  11. लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री
    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण
  12. टंकराम वर्मा मंत्री
    खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा
    प्रबंधन।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button