10 महापौर प्रत्याशियों में कोई ग्रेजुएट तो कोई 12वीं-7वीं पास, देखिए बीजेपी कांग्रेस उम्मीदवारों की योग्यता

प्रदेश के 10 नगर निगमों में महापौर के लिए भाजपा-कांग्रेस द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों में कोई पोस्ट ग्रेजुएट-ग्रेजुएट तो कोई 12वीं और 7वीं पास है। चुनाव में भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के लिए पांच महिलाओं तो कांग्रेस ने चार महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। रायपुर नगर निगम की भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ग्रेजुएट तो कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
हालांकि मीनल चौबे पिछले दस साल से निगम की राजनीति कर रही हैं। वहीं, दीप्ति राजनीति में नई हैं, लेकिन उनके पति प्रमोद दुबे पूर्व महापौर रह चुके हैं। वर्तमान में नगर निगम के सभापति भी है। इसलिए वे भी राजनीति के गुर अच्छे से जानती है।
रायगढ़ में 7वीं और 12वीं पास के बीच टक्कर
रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान 7वीं पास है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू 12वीं पास है। प्रत्याशी जीवर्धन रायगढ़ में चायवाले के नाम से फेमस है, वे भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है। नगर निगम में वे एल्डरमैन भी रह चुके हैं। वहीं, जानकी काटजू पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। वे नगर निगम की पहली मेयर भी रह चुकी हैं। कुल मिलाकर दोनों प्रत्याशी सियासी दांव-पेंच अच्छे से जानते हैं।
रायपुर
भाजपा- मीनल चौबे- 53 वर्ष, ग्रेजुएट
कांग्रेस – दीप्ति दुबे – 49 वर्ष, पोस्ट ग्रेजुएट
दुर्ग
भाजपा- अल्का बाघमार – 52 वर्ष, ग्रेजुएट
कांग्रेस – प्रेमलता पोषण साहू – 40 वर्ष, ग्रेजुएट
राजनांदगांव
भाजपा – मधुसूदन यादव – 52 वर्ष, 12 वीं
कांग्रेस – निखिल द्विवेदी – 38 वर्ष, ग्रेजुएट
बिलासपुर
भाजपा- पूजा विधानी, 54 वर्ष, पोस्ट ग्रेजुएट
कांग्रेस – प्रमोद नायक – 57 वर्ष, पोस्ट ग्रेजुएट
अंबिकापुर
भाजपा – मंजूषा भगत, 53 वर्ष, स्नातक
कांग्रेस – अजय तिर्की, 56 वर्ष, डॉक्टर
चिरमिरी
भाजपा- रामनरेश राय, 51 वर्ष, एलएलबी
कांग्रेस – विनय जायसवाल 50 वर्ष, डॉक्टर
जगदलपुर
भाजपा – संजय पांडेय, 56 वर्ष, पोस्ट ग्रेजुएट
कांग्रेस – मलकीत सिंह गैंदू, 55 वर्ष,12 वीं पास
रायगढ़
भाजपा – जीवर्धन चौहान 46 वर्ष, 7 वीं पास
कांग्रेस – जानकी काटजू, 41 वर्ष, 12 वीं पास
धमतरी
भाजपा – जगदीश रामू रोहरा 51 वर्ष, स्नातक
कांग्रेस – विजय गोलछा, 62 वर्ष, 9 वीं पास
कोरबा
भाजपा – संजूदेवी राजपूत, 51 वर्ष, 12 वीं पास
कांग्रेस – उषा तिवारी, 60 वर्ष, बीएससी