छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार, अनुराग बसु समेत 41 को उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने किया सम्मानित

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार की दोपहर को राज्य अलंकरण से सम्मानित होने वालों के नामों की घोषणा की। इस बार 34 अलग-अलग श्रेणियों में 41 के नाम सम्मानित होने वाली सूची में शामिल है। इस बार किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण का समान हिंदी सिनेमा में निर्देशन के लिए अनुराग बसु को दिया गया। देर शाम नवा रायपुर में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्योत्सव के समापन अवसर पर सभी को सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद थे।

इन्हें मिला राज्य अलंकरण सम्मान

शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान- हिरेश सिन्हा, कांकेर

यति यतनलाल सम्मान- भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, जांजगीर-चांपा

गुंडाधूर सम्मान- ज्ञानेश्वरी यादव, राजनांदगांव

मिनीमाता सम्मान- ललेश्वरी साहू, दुर्ग

गुरु घासीदास सम्मान- भुवनदास जांगड़े, बेमेतरा और शशि गायकवाड़ बलौदाबाजार-भाटापारा

ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार- प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोम, धमतरी

हबीब तनवीर सम्मान- डॉ. कुंज बिहारी शर्मा, रायपुर

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान- चांदनी साहू, बिलासपुर

पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान- राजेश अग्रवाल, रायपुर

पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान- डॉ. चित्तरंजन कर, रायपुर

चक्रधर सम्मान- पंडित कीर्ति माघव लाल व्यास, दुर्ग

दाऊ मंदराजी सम्मान- रिखी क्षत्रिय, दुर्ग

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार- थनेन्द्र कुमार साहू, धमतरी और वामन कुमार टिकरिहा, बलौदाबाजार

महाराजा अग्रसेन सम्मान- राजेंद्र अग्रवाल, बिलासपुर

चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार- डॉ. संदीप कुमार तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) डॉ. सोमेश कुमार पटेल व प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के लिए अभिषेक शुक्ला रायपुर

मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार- भावना पाण्डेय, दुर्ग

दानवीर भामाशाह सम्मान- नीरज कुमार बाजपेयी, राजनांदगांव

धन्वंतरि सम्मान- अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ

श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार- सुखदेव दास, रायपुर

डॉ. भंवरसिंह पोर्ट आदिवासी सेवा सम्मान- जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था कांकेर

रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार- मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम जिला दुर्ग और एनटीपीसी लिमि. लारा, सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, पुसौर

पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान- योगेश कुमार साहू, कांकेर

छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान- मनीष तिवारी, रायपुर

देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार- रोहित कुमार कोसरिया, महासमुंद

किशोर साहू सम्मान- सुनील सोनी, रायपुर

लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान- राकेश तिवारी, रायपुर

लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार- डॉ. विनोद कुमार वर्मा, बिलासपुर

किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण- अनुराग बसु, मुंबई

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान- खेमचंद जैन राजनांदगांव, डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी रायपुर, डॉ. भूपेंद्र करवन्दे रायपुर, भरतलाल सोनी रायपुर

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार- प्रेमशीला बघेल, महासमुंद

माता बहादुर कलारिन सम्मान- शिल्पा पाण्डेय सृष्टि सरगुजा,

पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान- अवधेश कुमार नई दिल्ली

संस्कृति भाषा सम्मान- डॉ. दादू भाई त्रिपाठी

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button