छत्तीसगढ़ के साथ दूसरे राज्यों में भी IAS अफसरों की संपत्ति, सार्वजनिक हुई रिपोर्ट, देखें नाम

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों ने केंद्र को अपनी संपत्तियों की जानकारी दी है। इसके आधार पर इस बार 2010 बैच के छह आईएएस अफसरों की संपत्तियों का लेखा-जोखा दिया जा रहा है। इस बैच के अफसरों के पास छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना में भी संपत्ति है। इसमें कुछ संपत्ति विरासत में मिली है तो कुछ स्वयं की बचत और लोन लेकर खरीदी है।
जय प्रकाश मौर्य
रायपुर के कमल विहार में 567 वर्गमीटर का आवासीय प्लॉट है। इसे 81 लाख 43 हजार 500 रुपए में खरीदा था। यह उनके और उनकी पत्नी के नाम पर है।
रामेश कुमार शर्मा
राजनांदगांव के मोतीपुर में लगभग 99 लाख रुपए कीमत की एक कृषि जमीन है। इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी है।
राजनांदगांव के मोतीपुर में लगभग 55 लाख रुपए कीमत की एक आवासीय जमीन है। इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी है।
राजनांदगांव के चिखली में में लगभग 55 लाख रुपए कीमत की एक आवास है। इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी है।
सारांश मित्तर
पंजाब के पटियाला में 460 वर्गयार्ड आवासीय जमीन है। इसे वर्ष 2014 में 12 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 38 लाख रुपए है। यह पत्नी के नाम पर है।
पंजाब के मोहाली 500 वर्गयार्ड आवासीय जमीन है। इसे वर्ष 2018 में 60 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 98 लाख रुपए है। यह उनके व पत्नी के नाम पर है। इससे हर साल 1 लाख 20 हजार की आय होती है।
पंजाब के मोहाली 177 वर्गयार्ड जमीन है। इसे वर्ष 2019 में 77 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपए है। यह उनके व पत्नी के नाम पर है। इससे हर साल 7 लाख 50 हजार की आय होती है।
रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का आवासीय प्लॉट है। इसे 2021 में 15.3 लाख रुपए में हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 18 लाख रुपए है।
धर्मेश कुमार साहू
बिलासपुर के बिल्हा तहसील में 0.020 हेक्टेयर जमीन पत्नी के नाम पर है। इसे वर्ष 2007 में 95 हजार में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 8 लाख रुपए है।
रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का आवासीय प्लॉट है। इसे 17 लाख 1 हजार 841 रुपए में हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था।
पदुम सिंह एल्मा
कोंडागांव के माकड़ी में 5.9 एकड़ की तीन कृषि भूमि है। इसे लगभग 10 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत करीब 20 लाख रुपए है। यह उनके पिता के नाम पर है। इससे सालाना लगभग 3.15 लाख रुपए की आय होती है।
कोंडागांव के माकड़ी में 0.90 एकड़ की स्वयं के नाम पर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 5 लाख रुपए है।
रायपुर के पुरैना में स्वयं के नाम पर वर्ष 2000 में 1800 वर्गफीट का मकान खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत करीब 60 लाख रुपए है।
रायपुर के टेमरी में स्वयं के नाम पर वर्ष 2000 में एक मकान खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत करीब 65 लाख रुपए है।
रायपुर के टेमरी में स्वयं के नाम पर 0.130 फीट की कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 65 लाख रुपए है।
कार्तिकेय गोयल
तेलंगाना के हैदराबाद में एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत 10 करोड़ रुपए है। यह उनकी मां के नाम पर है। इससे हर साल 18 लाख रुपए की आय होती है।
हरियाणा के गुड़गांव में एक आवासीय जमीन है। इसे 1992 में 11.17 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। यह उनकी मां के नाम पर है।
तेलंगाना के हैदराबाद में एक आवासीय प्लॉट है। इसे 2008 में 5 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 2.5 करोड़ है। यह उनके पिता के नाम पर है।
” रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का आवासीय प्लॉट है। इसे 17.45 लाख रुपए में हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 28.27 लाख रुपए है।