August Holidays: अगस्त में छुट्टियों की बहार, 13 दिन रहेगा अवकाश, देखिए पूरी लिस्ट

अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है। जानकारी खुशी होगी कि इस महीने 13 दिन अवकाश रहेगा। इसकी शुरुआत हरियाली अमावस्या से होगी। इसके बाद अलग—अलग तिथियों में प्रमुख पर्व व त्योहार मनाए जाएंगे। जिसके चलते स्कूलों के अलावा शासकीय कार्यालय व बैंकों में भी अवकाश रहेगा।

बता दें कि अगस्त माह में शनिवार-रविवार और शासकीय छुट्टियों को मिलाकर लगभग 13 दिनाें तक अवकाश मिलेगा। इनमें ऐच्छिक अवकाश भी शामिल हैं। वहीं प्रमुख पर्व की बात करें तो हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन, हलषष्ठी, जन्माष्टमी पर्व अगस्त में मनाएं जाएंगे। साथ ही देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस उल्लास से मनाया जाएगा।

रहेगा तीन बार तीन—तीन दिन का अवकाश

जानकार बेदद खुशी होगी कि अगस्त में एक नहीं, दो नहीं बल्कि बार एक साथ तीन—तीन दिन का लगातार अवकाश रहेगा। इनमें 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, 10 को शनिवार और 11 को रविवार पड़ रहा है। इसी तरह 17 को शनिवार, 18 को रविवार और 19 को रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इसके पश्चात 24 को शनिवार, 25 को रविवार और 26 को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।

तारीख – पर्व, त्यौहार

3 अगस्त शनिवार

4 अगस्त रविवार, हरेली अमावस्या

9 अगस्त नागपंचमी, विश्व आदिवासी दिवस

10 अगस्त दूसरा शनिवार

11 अगस्त रविवार

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस

17 अगस्त शनिवार

18 अगस्त रविवार

19 अगस्त रक्षा बंधन

22 अगस्त हरियाली तीज

24 अगस्त चौथा शनिवार

25 अगस्त रविवार

26 अगस्त जन्माष्टमी

31 अगस्त शनिवार

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button