Baloda Bazar Violence: छत्तीसगढ़ के इस युवा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारीके लिए पुलिस ने घर पर दी दबिश

Baloda Bazar Violence: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नोटिस जारी करने के बाद अब बलौदाबाजार पुलिस रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के घर पहुंची। टीम काफी देर तक उनके बंगले पर रही, लेकिन देवेन्द्र यादव नहीं मिलें।

Baloda Bazar Violence: घर में नहीं मिले विधायक

पुलिस को बाहर होने की जानकारी मिली। तब पुलिस लौट गई। बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के मामले में बलौदाबाजार के एएसपी और दो निरीक्षक और महिला स्टॉफ के साथ सेक्टर-5 स्थिति विघायक देवेन्द्र यादव के घर पहुंचे थे। मौजूद लोगों से विधायक देवेन्द्र के बारे में पूछा।

वहां से जानकारी दी गई। वे परिवार समेत 22 जुलाई तक बाहर है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पहुंचने को कहा है। इस संबंध में भिलाई नगर टीआई राजकुमार लहरे ने कहा कि उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button