बेटियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया रानी दुर्गावती योजना का ऐलान

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट विधानसभा में पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। इनमें S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना, N – निवेश, K – कुशल मानव संसाधन, A – अन्त्योदय, L – लाइवलीहुड, P – पॉलिसी से परिणाम तक पर केंद्रीत है।

रानी दुर्गावती योजना का ऐलान

मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया है। योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।

शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान।

250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान

  • मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान
  • रायपुर में खाद लैब का निर्माण
  • कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे
  • मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान
  • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़
  • प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

  • मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।

नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ प्रावधान

  • नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
  • छत्तीसगढ़ में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button