भिलाई की कंचन दूसरी बार बनीं मिसेज एलाइट यूनिवर्स, दो बच्चों की है मां

नेहरू नगर भिलाई की कंचन गुप्ता मिसेज़ एलाइट यूनिवर्स चुनी गई हैं। उद्योगपति प्रदीप गुप्ता की पत्नी कंचन ने दूसरी बार शहर के साथ पूरे देश को गौरान्वित किया है। इसके पहले वे 2023 में मिसेज़ इंडिया चुनी गई थी।

फ़िलिपींस (मनीला) में मिसेज़ यूनिवर्स चुनने के लिए प्रतियोगिता हुई थी। विश्वभर की चुनी हुई प्रतिभावान 100 महिलाओं के बीच कंचन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कंचन के दो बच्चे शुभ और लाभ हैं। कंचन कहती हैं कि ससुराल में उनको भरपूर सपोर्ट मिला। मिसेज़ इंडिया चुने जान के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतिगिता के लिए तैयारी की। मिसेज़ यूनिवर्स की वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेने का आमंत्रण मिलने पर उत्साहित थी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button