Bird flu in CG: बालोद में सडक़ के किनारे मरी मिली 25 मुर्गियां, बर्ड फ्लू की आशंका, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ने के आसार है। दरअसल रायगढ़ में केस सामने आने के बाद अब बालोद में जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। यहां लावारिश हालत में 25 मुर्गियां मरी हुई मिली। बालोद से धमतरी मार्ग में दो दर्जन से अधिक मरे हुए मुर्गा सडक़ किनारे फेंके गए। इन्हें किसने फेंका और कौन से पोल्ट्री फॉर्म के हैं, किसी को पता नहीं है। जानकारी के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 25 मरे मुर्गा मिले। बर्ड फ्लू की आशंका के कारण सैंपल भी लिया गया है।

मुर्गों में दफनाया गया

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. डीके सिहारे ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पता लगाया जा रहा है कि मरे मुर्गे कौन से पोल्ट्री फॉर्म के हैं। फिलहाल मरे मुर्गे को गड्ढा खोदकर दफन किया गया है। उनके पंख को जलाया गया है।

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird flu in CG: रायगढ़ जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू मामला सामया है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। चक्रधर नगर स्थित पोल्ट्री फार्म को प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है और 12 हजार चूजे, 5 हजार मुर्गियां और 17 हजार अंडों को नष्ट कर किया गया है। पशुपालन विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर मामले को संभाला है। प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button