CG Chunav Result: 10 नगर निगम, 35 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी की जीत, देखें लिस्ट

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय में बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई। सभी निगमों में शुरूआती रूझानों से ही बीजेपी बढ़त बनाए हुए आगे बढ़ी। वहीं अंतिम राउंड की गिनती तक यह बढ़त बने रहा। आखिरकार बीजेपी ने शहरी सरकार में वापसी कर ली। नगर निगम के अलावा, नगर पालिका और नगर पंचायत के परिणाम भी बीजेपी के पक्ष में रहा।

नगर पालिका और पंचायत अध्यक्ष के परिणाम

प्रदेश के कुल 49 नगर पालिका में से बीजेपी 35, कांग्रेस 8, आप 1 और अन्य 5 में जीत हासिल की है। कांग्रेस को जिन 8 नगर पालिकाओं में जीत मिली है। इनमें तखतपुर, मुंगेली, खरियारोड, महासमुंद, बागबहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर शामिल है। आम आदमी पार्टी को बिलासपुर जिले के बोंदारी नगर पालिक में जीत मिली है। वहीं अन्य को अहिवारा, सक्ति, पेंड्रा, अकलतरा, और सिमगा में जीत मिली है। नगर पंचायत के 114 अध्यक्ष पदों में से बीजेपी 81, कांग्रेस 22, बसपा 1 और अन्य 10 पर जीत मिली है।

प्रदेश के 10 नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत

रायपुर मीनल चौबे, 1,53,290 वोटों से दर्ज की जीत।
दुर्ग से अल्का बाघमार, 7295 वोटों से दर्ज की जीत।
कोरबा से संजू देवी राजपूत 93255 वोटों से दर्ज की जीत।
राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, 43500 वोट से दर्ज की जीत।
धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, 34085 वोटों से दर्ज की जीत।
जगदलपुर से संजय पांडेय, 8681 मतों से दर्ज की जीत।
रायगढ़ से जीवर्धन, 34 हजार वोटों से दर्ज की जीत।
बिलासपुर से पूजा विधानी, 66 हजार से ज्यादा वोट से जीतीं चुनाव।
अंबिकापुर से मंजूषा भगत, 11063 वोटों से जीतीं।
चिरमिरी से रामनरेश राय, 5692 वोटों से दर्ज की जीत।

मुख्यमंत्री सीएम ने इस तरह जताया जनता का आभार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा- प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।

यह हार दीप्ति की नहीं कांग्रेस की: मीनल चौबे

भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा, ये जीत भ्रष्टाचार के जनता के गुस्से की है। पिछले 15 सालों में कांग्रेस ने जनता को सिवाय धोखे के कुछ नहीं दिया। अब रायपुर का चौतरफा विकास होगा। उन्होंने कहा, दीप्ति चुनाव नहीं हारी हैं, कांग्रेस की हार हुई है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button