बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, चिंतामणि महाराज को क्या मिला टिकट, देखें

रायपुर। CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज चौथी सूची जारी कर दी है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद सूची जारी हुई है। चौथी और अंतिम सूची में बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

वहीं चिंतामणि महराज को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। वह अब खत्म हो गया है। बीजेपी ने उन्हें अंबिकापुर से टिकट नहीं दिया है। बल्कि उनके जगह राजेश अग्रवाल को उम्मीदवारा बनाया है। इसके अलावा बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर, बेमेतरा से दीपेश साहू को टिकट दिया है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button