ब्राह्मण महिला मंडल की ‘होली आई रे..’ का आयोजन, गाए फाग गीत, दी बधाई

सर्व ब्राह्मण महिला मंडल महू और विश्व ब्राह्मण समाज संघ के संयुक्त तत्वाधान में द्वारा फाग महोत्सव होली आई रे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ज्योति त्रिवेदी ने बताया कि महिला मंडल महू द्वारा हर वर्ष बड़े जोर शोर से फागुन का ये त्यौहार मनाया जाता है। जिसमें समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं और फाग गाए जाते हैं।
इस वर्ष भी समाज की करीब पचास से अधिक महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ फाग मनाया। जिसमें नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और महिलाओं ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विश्व ब्राह्मण समाज संघ से राष्ट्रीय संयोजिका अर्पणा जोशी विशेष रूप से उपस्थिति रहीं। साथ में महू ब्राह्मण महिला मंडल से वरिष्ठ रीता उपमन्यु, अन्नपूर्णा शर्मा, माया तिवारी, मनीषा शर्मा, जया शर्मा ने उपस्थिति दी। कार्यक्रम के संचालन बागडोर टोनी शुक्ला, देवयानी शर्मा, शीतल तिवारी, पुष्पा शर्मा ने संभाली। आभार ज्योति त्रिवेदी ने माना।