CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक

CBSE 12th Result 2026 Check: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा-12 की मुख्य परीक्षा 2025-2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस बार भी साउथ के जिलों ने सीबीएसई रिजल्ट में बाजी मारी है. त्रिवेंद्रम और चेन्नई रीजन ने टॉप किया है. रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट की बात करें, तो पिछले साल की अपेक्षा कुछ खास नहीं रहा. परिणाम में 3.19 प्रतिशत की कमी आई है. कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. सीबीएसई बोर्ड कभी भी टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करता है. बोर्ड हमेशा रीजन वाइज रिजल्ट जारी करता है.

प्रयागराज, नोयडा और पटना का काफी खराब प्रदर्शन

CBSE बोर्ड के मुताबिक, 17113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं. वहीं 94028 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए. छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का परिणाम काफी अच्छा रहा. यानी लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है. जहां लड़कों का परिणाम 82.13 प्रतिशत है, तो वहीं लड़कियों का रिजल्ट 88.86 प्रतिशत रहा है. रीजन वाइज रिजल्ट को देखा जाए, तो त्रिवेंद्रम रीजन ने टॉप में जगह बनाई है. जबकि नोयडा, पटना और प्रयागराज जैसे शहरों का परिणाम काफी खराब रहा.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button