रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को मिला टिकट, बीजेपी ने सभी 11 लोकसभा सीटों पर नामों का किया ऐलान

CG Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को ऐलान हो गया है। इनमें रायपुर लोकसभा सीट ने सभी को चौंकाया है। बीजेपी ने इस बार विधायक बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव मैदान में उतारा है।

बता दें कि बीजेपी ने पहली 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल, तेलंगाना, असम, झारखंड छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर
गोवा समेत अन्य राज्यों के लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है।

देखिए नाम
सरगुजा – चिंतामणी महाराज
रायगढ़ – राधेश्याम राठिया
जांजगीर चांपा – कमलेश जांगड़े
कोरबा – सरोज पांडे
बिलासपुर – तोषण साहू
राजनांदगांव – संतोष पांडेय
दुर्ग – विजय बघेल
रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल
महासमुंद – रूप कुमारी चौधरी
बस्तर – महेश कश्यप
कंकेर – भोजराज नाग

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button