CG Budget 2026: बस्तर और सरगुजा के लिए सरकार ने किए कई बड़े ऐलान, नए मेडिकल कॉलेज, पर्यटन और…

CG Budget 2026: प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट भाषणा में वित्त मंत्री ने कहा कि 5 हजार करोड से शुरू हुआ यह बजट का सफर, आज 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का आकार ले रहा है। इस सफर में राज्य के हर व्यक्ति, किसान, उद्यमी, महिला सभी का योगदान रहा है। वित्त ओपी चौधरी ने अपने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। खासकर बस्तर और सरगुजा के लिए दिल खोलकर कई बड़े ऐलान किए हैं। इनमें चाहे रोजगार की बात करें या फिर शिक्षा, पर्यटन हर क्षेत्र में करोड़ों रुपए का प्रावधान किया है।

सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन

साय सरकार ने बस्तर ओलंपिक के बाद अब सरगुजा में भी ओलंपिक का आयोजन करेगी। इसके लिए बजट में 5-5 करोड का प्रावधान किया है। सरकार ने डिजिटल भारत निधि योजना के तहत राज्य में 500 मोबाईल टॉवरों की स्वीकृति प्रदान की है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ बस्तर और सरगुजा अंचल को मिलने वाला है। वहीं बस्तर में विश्वसनीय इंटरनेट सेवा बनाए रखने के लिए बस्तरनेट परियोजना के तहत बजट में 5 करोड का प्रावधान किया गया है।

मैनपाट के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढावा देने के लिए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र में होटल इत्यादि क्षेत्र में निवेश करने पर औद्योगिक नीति अंतर्गत अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। हमारी नीति का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिले, इसके लिए पात्रता हेतु निवेश के मापदण्ड भी कम रखे गए हैं। सरगुजा अंचल के लिए, छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के लिए 5 करोड़ तथा जशपुर, के कोतेबिरा में धार्मिक पर्यटन हेतु भी बजटीय प्रावधान किया गया है। बस्तर एवं सरगुजा के नैसर्गिक सौंदर्य, मेला, मडई, उत्सव, धार्मिक स्थलों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बने, उसके लिए देश के प्रतिष्ठित टूर ऑपरेटर।

बस्तर और सरगुजा में आजीविका के अवसर

बस्तर और सरगुजा में अलाईड कृषि सेक्टर, एग्रो एवं एग्रोफॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर्स में हम विशेष फोकस करेंगे, जो स्थानीय जीवन से सीधे जुड़े हुए हैं। वहां राईस मिल, पोल्ट्री फार्म, बकरीपालन फार्म, वनोपज प्रसंस्करण जैसी गतिविधियो के लिए बड़े केन्द्र खुले. इससे लिए हम योजना ला रहे है। इससे न केवल इन क्षेत्रों की उत्पादन क्षमता बढेगी, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस योजना अंतर्गत हम निवेशको को निवेश अनुदान देंगे, जिसके लिए 100 करोड का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही बकरी पालन, शूकर पालन एवं मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए कुल 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

यहां खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

बस्तर एवं सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं का करने के लिए कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ एवं दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। संचालन के लिए 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। वहीं जल्द ही डॉक्टर एवं विशेषज्ञों की भर्ती होगी।

रोड नेटवर्क

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में रोड नेटवर्क को बढ़ाने के लिए दूर-दराज के अंदरूनी सड़कों को NH या State Highway से कनेक्टिविटी मिल सके। इसके लिए बजट में इन क्षेत्रों के लिए प्रावधान किए है। इनमें..

  • नारायणपुर के जाटलूर से इतामपारा भैरमगढ़
  • नारायणपुर के कुतुल से ओरछा
  • बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार 20 करोड़
  • बीजापुर के चेरपाल से गुटुमपाली 20 करोड़
  • दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर 9 करोड़
  • कांकेर के ज्ञानी ढाबा चौक से दुधावा-बिरगुड़ी 11 करोड
  • सुकमा के कुन्ना से मिचवार पुल 7 करोड़
  • एन.एच-43 लुचकी घाट से एन.एच-343 रामानुजगंज 7 करोड़
  • बलरामपुर-रामानुजगंज रिंग रोड 10 करोड़
  • जशपुर के आगडीड नीमगांव 8 करोड
  • जशपुर के पण्ड्रापाठ से मड़िया 12 करोड़
  • भैयाथान के तेलगांव से बुंदिया चौक 7 करोड़
  • कोरिया से चिरमिरी 10 करोड जैसे अनेक सड़कों का हम निर्माण करेंगे।

रोड नेटवर्क को बढ़ाने के साथ-साथ सिचाई, नहर, बांध जैसी संरचनाएँ जो आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली के प्रतीक होते हैं, इनके लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button